सीकर. शेखावाटी के हृदय स्थल सीकर नगर से 16 किमी दूर दक्षिण में स्थित हर्ष पर्वत ( Harsh mountain Sikar ) पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक व पुरातात्विक दृष्टि से प्रसिद्ध, सुरम्य एवं रमणीक प्राकृतिक स्थल है। हर्ष पर्वत की ऊंचाई लगभग 3100 फीट है। यह प्रदेश में माउंट आबू के बाद सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है।