रणबीर कपूर , (जन्म: २८ सितम्बर १९८२[1], मुंबई महाराष्ट्र, भारत) एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड सिनेमा में अभिनय करते है।[2][3] रणबीर कपूर ने अपने फ़िल्मी जीवण की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप मैं निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। इसके तुरंत बाद उन्होंने सांवरिया फ़िल्म मैं बतौर अभिनेता अपना पहला अभिनय किया जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने वेक अप सीड, अजब प्रेम की गज़ब कहानी और रॉकेट सिंह: सेल्समन ऑफ़ द इयर, इन फ़िल्मो मैं एक ही साल मैं अभिनय करके सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त की. इन अभिनयों के लिए उन्हें फ़िल्मफेयर द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) पुरस्कार दिया गया। इसके बाद फ़िल्म राजनीति (2010) मैं एक महत्वाकांक्षी राजनेता के रूप में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने मान्यता प्राप्त की जो उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सफलता मानी जाती है। रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 जो हिंदी सिनेमा के एक अभिनेता है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली के साथ काम करके की और 2007 में उन्हीं डायरेक्टर के साथ अपनी पहली फ़िल्म में काम किया। वो एक पंजाबी परिवार से सम्बन्ध रखते है। उन्होंने अपना शिक्षण मुंबई के माहिम की बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पूर्ण किया। फिर उन्हें एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फ़िल्म इंस्टिट्यूट भेजा गया। अपने करियर की शुरुवात करने से पहले उन्होंने दो शॉर्ट फ़िल्मे भी बनायीं। फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ब्लैक (2005) में उनकी मदद की।