बच्चों या बड़ों में पाई जाने वाली टेढ़े-मेढ़े दांत या जबड़ों के छोटे-बड़े आकार की समस्या को ऑर्थोडॉन्टिक प्रॉब्लम कहते हैं।
बच्चों या बड़ों में पाई जाने वाली टेढ़े-मेढ़े दांत या जबड़ों के छोटे-बड़े आकार की समस्या को ऑर्थोडॉन्टिक प्रॉब्लम कहते हैं। इसके लिए बे्रसेज का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये दांतों के विकास के दौरान ही उन्हें सही आकार देने में मदद करते हैं। जानते हैं इस बारे में-
कब जाएं डॉक्टर के पास
अमरीकन एसोसिएशन ऑफ ऑर्थोडॉन्टिक्स के अनुसार, दांतों की समस्या में बच्चों को 7-8 वर्ष की उम्र में दंत रोग विशेषज्ञ को दिखा देना चाहिए। इस उम्र में उनके दांतों का विकास हो रहा होता है जिससे दांतों को आकार देने में आसानी होती है। दांत व जबड़ों की स्थिति देखने के बाद ही बे्रसेज या अन्य तरीके अपनाए जाते हैं। इसके लिए इलाज की सही उम्र भी तय की जाती है। उम्र के साथ-साथ निचला जबड़ा बड़ा है तो 8-10 वर्ष और ऊपरी जबड़ा बड़ा है तो 10-12 वर्ष में बच्चे को डॉक्टर को दिखाएं।