सबसे ठंडा महाद्वीप अंटार्कटिका महाद्वीप है। यहां जाना और यहां रहना आसान नहीं, क्योंकि यह बेहद दुर्गम तथा मानव-बस्तियों से हजारों मील दूर स्थित है। यह धरती का सबसे ठंडा स्थान है। यहां हवाएं 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं और तूफानी समुद्र व बर्फ के तैरते विशालकाय पहाड़ को कोई खुशकिस्मत ही देख सकता है।