तिरुपति वेन्कटेशवर मन्दिर तिरुपति मे स्थित एक प्रसिद्ध हिन्दू मन्दिर है। तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में दर्शनार्थी यहां आते हैं। समुद्र तल से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थिम तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वैंकटेश्वर मंदिर यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। कई शताब्दी पूर्व बना यह मंदिर दक्षिण भारतीय वास्तुकला और शिल्प कला का अदभूत उदाहरण हैं।
कब जायें:
मौसम के हिसाब से यहां आने का उपयुक्त समय सितंबर से फरवरी के बीच है।
तिरुपति कैसे पहुंचे:
हवाई मार्ग
यहां से निकटतम हवाई अड्डा तिरुपति है। इंडियन एयरलाइंस की हैदराबाद, दिल्ली और तिरुपति के बीच प्रतिदिन सीधी उडा़न उपलब्ध है। तिरुपति पर एक छोटा-सा हवाई अड्डा भी है, जहाँ पर मंगलवार और शनिवार को हैदराबाद से फ्लाइट मिल सकती है। तत्पश्चात एपीएसआरटीसी की बस सेवा भी उपलब्ध है जो परिसर तक पहुँचाने में केवल ३० मिनट का समय लेती है।
रेल मार्ग
यहां से सबसे पास का रेलवे स्टेशन तिरुपति है, यह भारत के आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित हैं यहां से बैंगलोर, चेन्नई और हैदराबाद के लिए हर समय ट्रेन उपलब्ध है। तिरुपति से रेनिगुंटा जंक्शन जो कि तिरुपति से केवल १० किलोमीटर दूर है और गुटूंर तक भी ट्रेन चलती है। रेनिगुंटा जंक्शन से ट्रेन के विकल्प ज्यादा मौजूद हैं। यह भारतीय रेलवे के शीर्ष सौ बुकिंग की जाने वाली स्टेशनों में से एक है|
सड़क मार्ग
राज्य के विभिन्न भागों से तिरुपति और तिरुमला के लिए एपीएसआरटीसी की बसें नियमित रूप से चलती हैं। टीटीडी भी तिरुपति और तिरुमला के बीच थोड़ी-बहुत नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराती है। यहां के लिए टैक्सी भी मिलती है।