अफ्रीका के अंतिम साम्राज्यवादी देश स्वाजीलैंड के राजा मस्वाती तृतीय ने अपने देश का नाम बदलकर किंगडम ऑफ इस्वातिनी रख दिया है। किंगडम ऑफ इस्वातिनी का अर्थ है स्वाजियों की भूमि। यह नाम उन्होंने अपने देश की स्वतंत्रता के 50 साल के बाद रखा है। स्वाजीलैंड को ब्रिटेन के चंगुल से 1968 में आजादी मिली थी।