पीर पंजाल रेल सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel) या बनिहाल रेल सुरंग (Banihal railway tunnel) एक 11.215 किमी (7 मील) लम्बी रेल सुरंग है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून 2013 को पूरा हुआ और इसपर रेल सेवाएँ 27 जून 2013 को शुरु हो गई। यह सुरंग ऑस्ट्रिया की भूगर्भीय तकनीक एवं मृदा विज्ञान से बनी भारत की पहली सुरंग है।पीर पंजाल लंबाई के आधार पर एशिया की दूसरी सबसे बड़ी सुरंग है।