शनि के पास सबसे ज्यादा 82 उपग्रह
सौरमंडल में 82 उपग्रहों (चंद्रमा) वाले इस ग्रह का नाम शनि है। आज से तीन साल पहले तक सबसे अधिक उपग्रहों के होने का तमगा बृहस्पति ग्रह के नाम था। लेकिन, 2019 में खगोलविदों ने शनि की परिक्रमा करते हुए 20 नए उपग्रहों की खोज कर इतिहास को बदल दिया। बृहस्पति के पास वर्तमान में 79 उपग्रह हैं।