Lok Sabha or Rajya Sabha me kya antar hai?
हम लोग बचपन से लोकसभा और राज्यसभा का नाम सुनते आ रहे हैं यह दोनों नाम शिक्षा से लेकर राजनीति तक हमेशा चर्चा में रहते हैं| ज्यादातर लोगों के दिमाग में इन दोनों को लेकर बड़ा कंफ्यूजन रहता है कि राज्यसभा और लोकसभा क्या है? तथा इन दोनों के बीच क्या अंतर है?
Loksabha vs Rajya Sabha:
भारत के राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्यसभा इन तीनों को सामूहिक रुप से संसद कहा जाता है जो कि भारत की प्रमुख विधायी प्राधिकारी है| राष्ट्रपति संसद का प्रमुख होता है और उसी के तत्वधान में संसद का संचालन होता है|
लोकसभा और राज्यसभा, संसद के दो सदन है| लोकसभा को संसद का प्रथम अथवा निम्न सदन कहा जाता है जबकि राज्यसभा को द्वितीय या उच्च सदन कहा जाता है|
लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही अपने कार्यो और क्रियाकलापों की वजह से एक दूसरे से भिन्न है लोकसभा का कार्यकाल सिर्फ 5 साल का होता है उसके बाद यह बंद हो जाता है जबकि राज्यसभा स्थाई सदन है लेकिन हर 2 साल के बाद इसके एक तिहाई सदस्यों की निवृत्ति हो जाती है|