चोल साम्राज्य का उदय नवीं सदी में हुआ। उसने प्रायद्वीप के एक बड़े भाग को अपने अधीन कर लिया। चोलों ने एक शक्तिशाली नौसेना का विकास किया जिसके बल पर उन्होंने श्रीलंका और मालदीव के द्वीपों को जीता। दक्षिण-पूर्व एशिया पर उनका प्रभाव आज तक महसूस किया जाता है।